Home > अपना शहर ,
शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रं.161 अनियमितता के कारण निलंबित

मनीष महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रं.161 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले गेहूँ की कालाबाजारी तथा खाद्य सामग्री में अफरा-तफरी के आरोप में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री संतोष कुमार जैन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आम उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से परशुराम प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य क्रं.162 पर अटैच कर दिया गया है।

      जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री संतोष कुमार जैन ने बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पूजा सिकरवार द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रं.161 पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले गेहूँ की कालाबाजारी तथा अन्य गंभीर अनियमितता पाए जाने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के तहत उचित मूल्य की दुकान को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

Share This News :