Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह दो दिवसीय प्रवास पर आज ग्वालियर आयेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह दो दिवसीय प्रवास पर 26 नवम्बर को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से ग्वालियर पधारेंगीं।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 26 नवम्बर को प्रात: 9.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से ग्वालियर आयेंगी तथा सायं 4.30 बजे मृगनयनी गार्डन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगी।

श्रीमती माया सिंह दिनांक 27 नवम्बर को प्रात: 10 बजे रानीमहल में आमजनों से भेंट करेंगी। दोपहर 12 बजे राठौर मोहल्ला मुरार में सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं राठौर समाज द्वारा आयोजित भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 2 बजे मंगला एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :