Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेसी-पुलिसकर्मी भिड़े, सैकड़ों गिरफ्तार

मुलताई(बैतूल)। à¤œà¤¨ आशीर्वाद यात्रा में बैतूल जिले के मुलताई आ रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने सभा स्थल जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने थाने के पास रोक लिया। इससे नाराज कांग्रेसियों का पुलिस अफसरों से विवाद हो गया है। विवाद के बाद पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर सुरक्षित स्थान भेज दिया।जानकारी के मुताबिक मुलताई में पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेसी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। सीएम विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए मंगलवार को मुलताई में हैं। सीएम मुलताई से भैंसदेही और फिर बैतूल हेलीकॉप्टर से पहुंचे और यहां सभा के बाद रथ यात्रा है। मुलताई में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्र हुए और स्कूल मैदान पर बने सभा स्थल के लिए पैदल रवाना हुए। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें थाने के पास रोक लिया। पुलिस ने कांंग्रेसियोंं को आगे नहीं जाने दिया। इससे यहां विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल पुलिस ने सीएम की सुरक्षा का हवाला देते हुए कांग्रेसियों को सभा स्थल पर नहीं जाने दिया। जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने सैकड़ो कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। à¤¬à¥ˆà¤¤à¥‚ल à¤‡à¤§à¤° à¤®à¥‡à¤‚ सीएम के आने का विरोध काले कपड़े पहनकर विरोध कर रहे कांग्रेसियों की भी पुलिस से झड़प हो गई। कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर सभा स्थल जाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन कोठीबाजार के लल्ली चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इससे नाराज कांग्रेसी वहीं सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश, लेकिन जब वे नहीं माने तो सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने करीब 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Share This News :