Home > अपना शहर ,
शिविर लगाकर किया 111 गर्भवती माताओं का नि:शुल्क उपचार

सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं के नि:शुल्क परीक्षण व उपचार के लिये शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से यहाँ आरामिल-2 (कोरी समाज का दफ्तर वार्ड क्रं.17) में किया गया। शिविर में 111 गर्भणियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवायें वितरित की गईं।

     शिविर आयोजन का उद्देश्य गर्भवती माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को सुविधाजनक बनाना है, ताकि सुरक्षित प्रसव हो एवं संस्थागत प्रसव में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी हो। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. माही मिश्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड-17 के पार्षद श्री कुशवाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी एवं आईसीडीएस अमला उपस्थित रहा।

Share This News :