Home > अपना शहर ,
रोजगारमूलक योजनाओं में अनुसूचित जाति, जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों को लाभ दिलाने के लिये पंजीयन शिविर 26 नवम्बर को

मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मैपसेट) भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करने के उद्देश्य से उनके ऋण प्रकरण बैंकों हेतु तैयार कराने के लिये विशेष शिविर का आयोजन 26 नवम्बर को होगा। यह शिविर फूलबाग लक्ष्मीबाई प्रतिमा के सामने ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। शिविर में इन रोजगारमूलक योजनाओं से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों का पंजीयन भी किया जायेगा।

Share This News :