Home > अपना शहर ,
नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत कक्षा-1 से 8 तक के 7 लाख 73 हजार 846 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का किया वितरण

ग्वालियर संभाग में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत कक्षा-1 से लेकर कक्षा-8 तक के 7 लाख 73 हजार 846 विद्यार्थियों को 32 लाख 99 हजार 601 पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया है।

      ग्वालियर संभाग में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत कक्षा-1 से लेकर कक्षा-8 तक के 7 लाख 73 हजार 846 विद्यार्थियों को 32 लाख 99 हजार 601 पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया है।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने लोक शिक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि शतप्रतिशत 3 लाख 57 हजार 275 पुस्तकों का वितरण दतिया जिले में किया गया है। नि:शुल्क वितरित की गईं इन पुस्तकों से दतिया जिले के 85 हजार 445 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। ग्वालियर जिले में एक लाख 23 हजार 958 विद्यार्थियों को 5 लाख 86 हजार 291 पुस्तकों का वितरण किया गया है। शिवपुरी जिले में 3 लाख 17 हजार 951 विद्यार्थियों को 11 लाख 91 हजार 462 पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया है। गुना जिले में एक लाख 47 हजार 980 विद्यार्थियों को 6 लाख 70 हजार 990 और अशोकनगर जिले के 98 हजार 512 विद्यार्थियों को 4 लाख 93 हजार 583 पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया गया है। नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से लाभान्वित 7 लाख 73 हजार 846 विद्यार्थी कक्षा-1 से 8 तक के हैं।

Share This News :