Home > अपना शहर ,
दक्षिण विधानसभा में बंडापुल निर्माण का भूमिपूजन आज करेंगे केन्द्रीय मंत्री

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 38 एवं वार्ड 49 की सीमा पर स्थित बंडा पुल का निर्माण 90 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य का भूमिपूजन 25 नवंबर 2016 को दोपहर 1 बजे बिजलीघर रोड बंडापुल पर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष श्री अभय चैधरी, सभापति श्री राकेश माहौर सहित क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहेगें। 

Share This News :