Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एक माह तक देवास जाकर पत्नी को दिया गुलाब ...

इंदौर, देवास. पति-पत्नी के बीच शादी के एक साल बाद विवाह पूर्व के प्रेम संबंधों को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी बेटे को लेकर मायके आ गई। मामला न्यायालय में पहुंचा। संबंधों में आई खटास को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने अपनी युक्ति से दूर किया। उन्होंने पति को रोज सुबह पत्नी के घर जाकर उसे लाल गुलाब भेंट करने को कहा। पति ने महीने भर तक ऐसा किया। नतीजा यह हुआ कि पत्नी को पति के प्यार पर यकीन हो गया और शनिवार को दोनों ने सुलह कर ली।

दोनों के बीच इंदौर, देवास और परिवार न्यायालय में 9 से अधिक मामले चल रहे थे। पत्नी ने देवास न्यायालय में घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज कराया, जहां से न्यायाधीश पद्मा राजौरी तिवारी ने मामले को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गंगाचरण दुबे के पास रैफर किया। न्यायाधीश दुबे ने दोनों पक्षों को सुनने के लिए 3 बार बैठक की। पत्नी का कहना था कि पति उसे प्रेम नहीं करता।

इसके बाद न्यायाधीश दुबे ने एक युक्ति सुझाई। उन्होंने पति को निर्देश दिए कि वह पत्नी को विश्वास दिलाने के लिए रोज सुबह 8 बजे इंदौर से देवास आए और घर की डोरबेल बजा कर अपना प्यार प्रदर्शित करने के लिए उसे लाल गुलाब का फूल भेंट करें।

। à¤ªà¤¤à¤¿-पत्नी के बीच शादी के एक साल बाद विवाह पूर्व के प्रेम संबंधों को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी बेटे को लेकर मायके आ गई। मामला न्यायालय में पहुंचा। संबंधों में आई खटास को द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने अपनी युक्ति से दूर किया। उन्होंने पति को रोज सुबह पत्नी के घर जाकर उसे लाल गुलाब भेंट करने को कहा। पति ने महीने भर तक ऐसा किया। नतीजा यह हुआ कि पत्नी को पति के प्यार पर यकीन हो गया और शनिवार को दोनों ने सुलह कर ली।

Share This News :