Home > अपना शहर ,
शहर में भवन, फ्लैट, दुकान अथवा भूखंड क्रय करने के इच्छुक आमजन पहले कर लें दस्तावेजों की पूर्ण जांच

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की जा रही है कि नगर में भवन/फ्लैटस क्रय करने के इच्छुक हितग्राही सम्पत्ति से सम्बन्धित समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे- डायवर्सन, आदेश नजूल विभाग की अनापत्ति, स्वामित्व दस्तावेज की सही जानकारी लें तथा नगर निगम से प्राप्त भवन निर्माण स्वीकृति की अनुज्ञा से देखंे कि फ्लैटस/दुकान निर्माता को उक्त सम्पत्ति विक्रय का अधिकार है या नहीं। इसके साथ ही इच्छुक हितग्राही काॅलोनी की वैधनिकता की जाॅच कर लें कि कालोनी का नक्शा नगर पालिक निगम अधिनियम 292 के प्रावधानांे के अनुरूप स्वीकृत है अथवा नहीं।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा महापौर लोकमत्रंणा मे प्राप्त शिकायत दिनांक 10.11.16 पर तानसेन अपार्टमेन्ट मे लोको रोड मे पार्किंग हेतु निर्धारित भाग पर निर्मित अवैध दुकानो को हटाने की कार्यवाही दिनांक 23.11.16 को की गई। भवन स्वामी श्री रामशंकर बाजपेयी पुत्र स्व. श्री राधेश्याम बाजपेयी द्वारा 668 वर्ग मीटर भूमि पर भूतल 4 ़ चार मंजिल तक भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। जिसे निगम द्वारा 15.10.97 को स्वीकृत किया गया था। इसके साथ ही अनुमोदित मानचित्र के सामने मुख्य मार्ग की ओर 7.50 मीटर खुला क्षेत्र पार्किंग हेतु आरक्षित रखा गया था। भवन स्वामी द्वारा दिशा कन्सट्रक्शन के साथ मिलकर सामने खुले रखे जाने वाले भाग (पार्किंग स्पेस) पर अवैध 8 दुकानो का निर्माण कर विक्रय अवैधनिक रूप से किया गया था। अवैधनिक दुकानों के क्रय कर्ताओं द्वारा निगम नोटिस के जवाब मे उल्लेख किया गया है कि उनके द्वारा उक्त दुकान की विधिवत अनुमति से संतुष्ट होकर क्रय किया है। जबकि न तो इन दुकानो की कोई स्वीकृति थी, और न ही कोई दुकानों की स्वीकृति प्रस्तुत की गई।
सम्पत्ति क्रयकर्ता निम्न बातों का रखें ध्यान
नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर के समस्त आमजन से नगर मंे क्रय किये जाने वाले भवन/फ्लैटस के सम्बन्ध मे आग्रह किया जाता है कि सम्पत्ति क्रयकर्ता निम्न बातों का ध्यान रखें।
1. भवन/फ्लैटस क्रय करने के इच्छुक हितग्राहियों को सम्पत्ति से सम्बन्धित समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे- डायवर्सन, आदेश नजूल विभाग की अनापत्ति, स्वामित्व दस्तावेज की जानकारी लें।
2. भवन/फ्लैटस क्रय करने के इच्छुक हितग्राही सम्पत्ति सम्बन्धित नगर निगम/से प्राप्त भवन निर्माण स्वीकृति की अनुज्ञा से देखे कि फ्लैटस/दुकान निर्माता को उक्त सम्पत्ति विक्रय का अधिकार है या नहीं।
3. भूमि/भवन/दुकान क्रय करने के इच्छुक हितग्राही काॅलोनी की वैधनिकता की जाॅच कर ले कि काॅलोनी का नक्शा नगर पालिक निगम अधिनियम 292 के प्रावधानो के अनुरूप स्वीकृत है अथवा नही।
4. नगर निगम से अनुमोदित भवन अनुमति मानचित्र की प्रति एवं सम्पत्तिकर आई डी नगर निगम ग्वालियर की बेवसाईट- ूूूण्उनदपबपचंस बवतचवतंजपवदण्वतह पर भी देख सकते है।

Share This News :