Home > अपना शहर ,
समाजसेवा, वीरता व साहस के क्षेत्र में महिलाओं को मिलेंगे एक-एक लाख के पाँच पुरस्कार

02 दिसम्बर तक आवेदन माँगे

समाजसेवा, वीरता एवं अन्य साहसिक कार्यों के जरिए समाज में मिशाल कायम करने वाली महिलाओं को पाँच राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके लिये कलेक्ट्रेट स्थित जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में 02 दिसम्बर तक आवेदन माँगे गए हैं। यह पुरस्कार राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत व संस्थागत स्तर पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिये दिए जाते हैं।

      जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार के रूप में राज्य शासन द्वारा एक लाख रूपए की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इसी तरह समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार और संस्था व व्यक्तिगत स्तर समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक-एक लाख रूपए एक लाख रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जायेंगे।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार नारी सम्मान की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरूष व महिलाओं को मुख्यमंत्री नारी सम्मान सुरक्षा पुरस्कार के तहत राज्य स्तर पर एक लाख रूपए और जिला स्तर पर 50 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे। महिला हिंसा के विरूद्ध वीरतापूर्ण कार्यों के लिये अरूणा शानबाग साहसिक पुरस्कार के रूप में भी एक लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाता है।

इन पुरस्कारों के संबंध में आवेदन करने के लिये विस्तृत जानकारी जिला सशक्तिकरण अधिकारी के कर्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Share This News :