Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ग्वालियर प्रवास पर हैं। श्रीमती माया सिंह 24 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 24 नवम्बर को प्रात: 10 बजे रानीमहल स्थित अपने निवास पर आमजनों से भेंट करेंगी। इसके बाद प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने पहुँचेंगी। इसी कड़ी में दोपहर एक बजे सरस्वतीनगर पार्क में रामकृष्ण मण्डल के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम में भाग लेंगी। श्रीमती माया सिंह सायंकाल 4 बजे वार्ड क्रं-19 के अंतर्गत  गायत्री विहार में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगीं। इसी क्रम में सायंकाल 4.30 बजे जड़ेरूआ रोड़ का भूमि पूजन करेंगी। यह कार्यक्रम श्रीराम वाटिका जड़ेरूआ में रखा गया है। नगरीय विकास मंत्री 25 नवम्बर को प्रात: लगभग 6.30 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :