Home > अपना शहर ,
दिव्यांगों को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्राईसकिल वितरण 25 को केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्राईसकिल का वितरण 25 नवम्बर को किया जायेगा। ट्राईसकिल वितरण कार्यक्रम इस दिन प्रात: 11.30 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित पागनबीसी उ.मा. विद्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद रहेंगे।

     संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटराईज्ड ट्राईसकिल वितरित करने के लिये ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया है, जिनकी नि:शक्तता 80 प्रतिशत से अधिक है। इन सभी पात्र दिव्यांगों को पात्रता पर्ची भी पूर्व में प्रदान की जा चुकी है।

Share This News :