Home > अपना शहर ,
न्यायिक जाँच आयोग कार्यालय स्थानांतरित होकर मोतीमहल परिसर में लगेगा

एकल सदस्य न्यायिक जाँच आयोग कार्यालय जो जीवाजी विश्वविद्यालय सेंट्रल बैंक एटीएम के सामने सचिन तेन्दुलकर मार्ग पर स्थापित है, को स्थानांतरित किया जा रहा है। अब यह कार्यालय एक दिसम्बर 2016 से आयुक्त ग्वालियर संभाग ग्वालियर के न्यायालय कक्ष मोतीमहल परिसर में स्थानांतरित हो जायेगा।

      यह एकल सदस्य आयोग धर्मेन्द्र कुशवाह निवासी हजीरा ग्वालियर की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की जाँच के लिये घटित किया गया है। इस केस की जाँच में गवाही, साक्ष्य देने के लिये एक दिसम्बर 2016 के उपरांत पक्षकार मोतीमहल परिसर स्थित नवीन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Share This News :