Home > अपना शहर ,
तीन औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय के सुपुर्द

श्रमायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश शासन इंदौर ने तीन औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय क्रमांक-1 और 2 ग्वालियर को सुपुर्द किए हैं।

      जिन तीन औद्योगिक विवादों को अधिनिर्णय के लिये ग्वालियर श्रम न्यायालय को सुपुर्द किए हैं, उनमें सेवा नियुक्त श्रीमती किरण शर्मा पति श्री सुनील भारद्वाज एवं सेवा नियोजक जनरल मैनेजर होटल लैण्डमार्क ग्वालियर, मैनेजर डायरेक्टर होटल लैण्डमार्क ग्वालियर और श्री सुबोध द्विवेदी एकाउण्टेंट होटल लैण्डमार्क ग्वालियर के मध्य है। यह औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय क्रमांक-1 ग्वालियर को सौंपा है।

      इसी प्रकार सेवा नियुक्त श्री तेजवीर सिंह पिता श्री गोवर्धन सिंह एवं सेवा नियोजक, निर्माणी प्रबंधक एसआरएफ लिमिटेड मालनपुर जिला ग्वालियर और सेवा नियुक्त श्री देवेन्द्र सिंह भदौरिया पिता जगमोहन सिंह एवं सेवा नियोजक निर्माणी प्रबंधक एसआरएफ लिमिटेड मालनपुर जिला ग्वालियर के मध्य है। यह दोनों औद्योगिक विवाद अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय क्रमांक-2 ग्वालियर को सौंपे हैं।

Share This News :