Home > अपना शहर ,
तत्काल कचरा उठाने के लिए निगम प्रारंभ करेगा क्विक रिसपोंस स्क्वायड, विधानसभावार गठित होंगे विषेष दस्ते

शहर के स्वच्छता प्लान के लिए आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में ग्वालियर को नम्बर वन रैंक दिलानें के लिए निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज स्वच्छता का विस्तृत प्लान तैयार करने के लिए महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में मेयर इन काउंसलि में स्वचछता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी उपस्थित रहे।
महापौर कार्यालय स्थित एमआईसी सभागार में आयोजित हुई बैठक में स्वचछता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि शहर में एक ऐसी योजना बनाने की आवश्यकता है जिससे शहर में जहां भी कचरा डला हो तथा उसकी शिकायत मिलने पर तत्काल उसी समय कचरा उठवाया जा सके। इसके लिए विधानसभावार विशेष दस्ते का गठन किया जा सकता है। इसको लेकर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि इसके लिए क्विक रिसपोंस स्क्वाइड क्यू.आर.एस सेवा प्रारंभ की जाएगी। जिसमें एक विशेष नम्बर आमजनों को दिया दिया जाएगा, इन नम्बरों पर शहर के नागरिक कचरा उठवाने के लिए शिकायत कर सकते हैं, शिकायत मिलने पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र का दस्ता तत्काल मौके पर जाकर कचरा उठाएगा और यह पता लगाएगा कि कचरा किसने फेंका उसके खिलाफ जुर्माने की भी कार्यवाही करेगा। यह दस्ता दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगा।
बैठक में शहर के सभी बाजारों में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई कि बाजारों के दुकानदार अपनी दुकान बंद करने से पूर्व कचरा निकाल कर जाएं, जिससे रात में ही उसकी सफाई कराई जा सके तथा सुबह कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर सडक पर कचरा न फैलाए, यदि ऐसा पाया जाएगा तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
बैठक में स्वच्छता को लेकर अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई तथा सभी वार्डों में रिक्त सफाई कर्मचारियों के स्थानों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में यह भी चर्चा की गई कि स्वच्छता का संकल्प जनता के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है इसलिए स्वच्छता अभियान में आमजनों की भागीदारी कैसे सुनिश्चत हो इसके लिए भी योजना तैयार की जावे।
वार्डवार चलाएंगे विषेष सफाई अभियान
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि स्वच्छता के लिए शहर के सभी वार्डों में क्षेत्रवार सफाई का प्लान बनाया जाएगा। जिसमें नियमित सफाई के अतिरिक्त अत्यधिक गंदगी वाले स्थलों को चिन्हित कर पूरे जोन के सफाई कर्मचारी दलेल एक साथ पूरे संसाधनों के साथ सफाई करेगें। इससे एक-एक कर जोन के सभी स्थलों पर सफाई की जावेगी।

Share This News :