Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली/ रायपुर।  à¤ªà¥‚र्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री à¤°à¤®à¤¨ सिंह à¤•ी मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।ओपी चौधरी को खरसिया विधान सभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले ओपी चौधरी ने एक वीडियो भी जारी किया। à¤‡à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ उन्होंने कलेक्टर की नौकरी छोड़ राजनीति में आने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि उनकी कलेक्टरी खत्म होने वाली थी और मंत्रालय में नौकरी शुरू होने वाली थी। 

 

छत्तीसगढ़ के 2005 बैच के आईएएस ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के बायंग गांव के रहने वाले हैं। इस जिले से चयनित होने वाले वो पहले आईएएस अफसर हैं। 12 साल के कार्यकाल में उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऐसी कई योजनाओं पर काम किया, जिसके लिए उनको राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। राजधानी स्थित प्रयास स्कूल को ओपी चौधरी का ही प्रयास माना जाता है। जहां नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई के साथ ही रहने की भी सुविधाएं दी जाती हैं। दंतेवाड़ा में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाके को एजुकेशन हब में बदल दिया था, जिसके चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री à¤®à¤¨à¤®à¥‹à¤¹à¤¨ सिंह à¤¨à¥‡ वर्ष 2011-12 में उन्हें प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 

Share This News :