Home > अपना शहर ,
जाति प्रमाण-पत्र अभियान 31 दिसम्बर तक बढ़ी

राज्य शासन द्वारा जाति प्रमाण-पत्र अभियान की समय-सीमा 31 à¤¦à¤¿à¤¸à¤®à¥à¤¬à¤° तक बढ़ा दी गयी है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को राज्य शासन के नए दिशा-निर्देशों के तहत जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य जनजाति आयोग ने जानकारी दी है कि त्रुटिपूर्ण जाति प्रमाण-पत्रों में सुधार के लिये आदेश जारी कर दिये गये हैं। लिपिकीय त्रुटि के कारण जारी जाति प्रमाण-पत्रों के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पूर्व के आदेश में संशोधन कर सकते हैं। इसके लिये आवेदक को नया आवेदन देने की जरूरत नहीं है।

Share This News :