Home > अपना शहर ,
स्थानीय कलाकारों से 30 नवम्बर तक आवेदन माँगे

तानसेन समारोह-2016

भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन समारोह” इस साल 16 से 20 दिसम्बर तक आयोजित होगा। इस साल के समारोह में भी स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इस सिलसिले में स्थानीय कलाकारों से 30 नवम्बर 2016 को सायंकाल 5 बजे तक आवेदन माँगे गए हैं। आवेदन पत्र इस तिथि तक तानसेन कलावीथिका में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को स्थानीय समिति में विचार के लिये रखा जायेगा।

Share This News :