Home > अपना शहर ,
आनंद विभाग के नोडल अधिकारी का दायित्व अपर कलेक्टर श्री वर्मा को 24 को होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

आनंद विभाग की गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

     आनंद विभाग से संबंधित गतिविधियों पर केन्द्रित एक संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 24 नवम्बर को सायंकाल 4.30 बजे होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नोडल अधिकारी व खेल अधिकारी मौजूद रहेंगे। आनंद उत्सव संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश व परिपत्र विभाग की वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर उपलब्ध है।

Share This News :