Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री श्री बिसेन आज ग्वालियर आयेंगे

जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 23 नवम्बर को ग्वालियर प्रवास पर आ रहे हैं। श्री बिसेन इस दिन जीटी एक्सप्रेस द्वारा रात्रिकाल में ग्वालियर पहुँचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 24 नवम्बर को प्रात: 9 बजे गाँधी रोड़ विश्रामगृह पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक इस दिन प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही इस बैठक में जिले के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

      प्रभारी मंत्री श्री बिसेन दोपहर एक बजे ग्वालियर से दंदरौआ धाम के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री बिसेन दंदरौआ धाम में आयोजित रामकथा में शामिल होकर दोपहर 3.30 बजे डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री सायं 6 बजे डबरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि 8 बजे ग्वालियर आयेंगे और गोंडवाना एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से गोंदिया के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :