Home > अपना शहर ,
नर्मदा सेवा यात्रा 11 दिसम्बर से

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा “नमामि देवी नर्मदे” सेवा यात्रा 11 दिसम्बर को अमरकंटक से प्रारंभ की जा रही है। नर्मदा गीतों के पोस्टर और प्रचार सामग्री मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा तैयार की गई है।

      संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी कार्यालयों में नर्मदा सेवा यात्रा के संबंध में प्राप्त प्रचार सामग्री लगाई जाए। इसके साथ ही एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाए। इसके साथ ही दीवार लेखन और स्लोगन लेखन की कार्यवाही भी की जाए। दीवार लेखन में यात्रा की अवधि का भी उल्लेख किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि नर्मदा सेवा यात्रा के संबंध में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी आयुक्‍त कार्यालय को भेजी जाए।

Share This News :