Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अटलजी के अस्थि विसर्जन के दौरान नर्मदा में डगमगाई शिवराज की बोट

होशंगाबाद। à¤ªà¥‚र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के विसर्जन के दौरान सेठानीघाट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई। अस्थियां प्रवाहित करने के लिए जिस मोटरबोट में मुख्यमंत्री सवार थे, वो अचानक डगमगा गई। कारण ये रहा कि मोटरबोट की क्षमता 18 लोगों की थी, लेकिन उसमें लगभग 25 लोग सवार हो गए। इससे उफान पर बह रही नर्मदा नदी में मोटरबोट डगमगा गई।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से बोट में सवार लोग दहशत में आ गए। सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्होंने अतिरिक्त लोगों को बोट में चढ़ने से रोक दिया।अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस बोट में बैठे, उसी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा नेता, कलेक्टर-एसपी, सुरक्षा स्टाफ और पूजन कराने वालों सहित करीब 25 लोग सवार हो गए। इसमें सीएम सहित जो विशिष्ट लोग सवार थे। इनमें से कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। केवल एक-दो सुरक्षाकर्मी ही यह जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं। बोट में सवार लोग मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक तरफ आ गए, जिससे बोट डगमगा गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ।मोटर बोट की जितनी क्षमता थी, उतने ही लोग उसमें सवार थे। इसमें बोट का चालक दल और गोताखोर भी शामिल हैं। सभी लोगों को लाइफ जैकेट पहनाई गई थी। साथ ही बोट में 20 जैकेट भी रखे गए थे। तीन अन्य मोटर बोट भी साथ चल रही थीं। इसमें 12 गोताखोर भी सवार थे। बोट में दोनों ओर संतुलन बनाया गया था। यह बोट घाट से नदी में सिर्फ 15 फीट दूर गई थी। मुख्यमंत्री सहित सभी लोगों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया था .ख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता मौके का मुआयना करता है और स्थानीय प्रशासन इसका प्रमाण पत्र देता है। हमारा काम मुख्यमंत्री की सुरक्षा का है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन ही कुछ बता सकता है। ये स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है.

Share This News :