Home > अपना शहर ,
चिकित्सा व्यवसाय की अर्हता न रखने वाले व्यवसाईयों के विरूद्ध होगा अपराध प्रकरण पंजीबद्ध

जिले में चिकित्सा व्यवसाय की पात्रता न रखते हुए चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करायेगा।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन ने बताया कि ऐसे चिकित्सा व्यवसायी जिनके क्लीनिक, नर्सिंग होम, म.प्र. उपचार्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध नहीं हैं। सभी चिकित्सा व्यवसायी एमपी ऑनलाईन के माध्यम से विहित प्रक्रिया का अनुशरण करते हुए क्लीनिक के पंजीयन हेतु 7 दिवस में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के पश्चात जिले में प्रशासन द्वारा सघन निरीक्षण की कार्यवाही की जायेगी।

      उन्होंने बताया कि जिले में सघन निरीक्षण के दौरान अपंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी पाए जायेंगे, उनके विरूद्ध म.प्र. उपचार्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें अधिनियम की धारा-03 के उल्लंघन के कारण कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही ऐसे चिकित्सा व्यवसायी जो चिकित्सा की आर्हता नहीं रखते, उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराया जायेगा।

Share This News :