Home > मनोरंजन ,
यह जोड़ी जमेगी गुलाब जामुन में

अभिषेक बच्चन एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बड़े परदे पर नजर आने जा रहे हैं। फिल्म 'गुलाब जामुन' में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। यह लंबे अरसे के बाद होगा कि दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आयेंगे।

अभिषेक ने कहा है कि 'गुलाब जामुन' शानदार लव स्टोरी होगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन फिल्मों में 'गुरु', 'रावण', 'कुछ न कहो', 'ढाई अक्षर प्रेम के' जैसी फिल्में रही हैं। हालांकि इन फिल्मों में 'गुरु' सबसे कामयाब फिल्म रही है। फिल्म 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कजरारे सॉन्ग में गेस्ट अपीयरेंस दिया था। इसके बाद अब वह गुलाब जामुन में साथ होंगे।अभिषेक कहते हैं कि वह चाहते थे कि जब दोनों साथ आए तो किसी मजेदार कहानी के साथ आएं। अभिषेक कहते हैं कि इस फिल्म की कहानी काफी मजेदार है। फिल्म के निर्देशक सर्वेश निवारा हैं, उन्होंने एक डेढ़ साल पहले हमें कहानी सुनाई थी। हालांकि अभी वह इस पर काम कर ही रहे हैं और इसे अभी डेवलप कर ही रहे हैं। तो हम दोनों को ही ऐसी कहानी का इंतजार था। ऐसी कहानी हमने अब तक किया नहीं था, तो हमने तय किया कि हम इसे करेंगे। फिलहाल फिल्म शुरू कब से होगी, यह अभी तय नहीं है।अभिषेक कहते हैं कि मैं और ऐश्वर्या मिठाइयों के बेहद शौक़ीन हैं। सिर्फ गुलाब जामुन ही नहीं, हम हर तरह की मिठाइयों के शौक़ीन हैं। सो, हमें इस फिल्म का नाम भी काफी आकर्षित किया। अभिषेक कहते हैं कि उन्हें भारत की कोई भी मिठाई काफी पसंद आती है और दोनों को ही जब भी मौक़ा मिलता है, इसे खूब खाना पसंद करते हैं। अभिषेक अपनी आने वाली फिल्म मन्मर्जियां के बारे में कहते हैं कि अनुराग के साथ उन्होंने पहले काम नहीं किया था। इसलिए चाहते थे कि एक बार उनके साथ काम जरूर करें। अनुराग अपने कलाकारों से मेथड एक्टिंग नहीं करवाते। वह एक्टर को एक्सप्लोर करने का मौक़ा देते है। पंजाब में अपने अनुभव को शेयर करते हुए वह कहते हैं कि उन्होंने अनुराग के साथ पंजाब काफी एक्सप्लोर किया। खासतौर से ढाबे का खाना और लस्सी काफी एक्सप्लोर किया और एन्जॉय किया।

Share This News :