Home > मनोरंजन ,
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लेकर फैंस ने सुनाया अपना फैसला

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय थी। जब से दोनों ने सगाई की है तब से ये चर्चाएं कुछ ज्यादा ही तेज हो गई। किसी को ये जोड़ी पसंद आई तो किसी को अटपटी लगी। ऐसे में हमने एक पोल के जरिए फैंस से ये जानना चाहा कि उनकी इस जोड़ी को लेकर क्या राय है। फैंस ने भी उत्साह दिखाया और इस पोल में बखूबी भाग लिया। हमने लोगों को चार अलग-अलग ऑप्शन दिए थे। 

1 बहुत अच्छी 
2 अच्छी
3 ठीक है
4 कुछ खास नही

इन चारों ऑप्शन में से ज्यादातर लोगों ने प्रियंका और निक के लिए पहले वाला ऑप्शन चुना यानी बहुत अच्छी। हालांकि, कुछ लोगों को ये कपल कुछ खास नहीं लगा। लेकिन ऐसे फैंस की गिनती बहुत कम है। आप खुद ही देख लीजिए क्या रहा फैंस का फैसला।खबरें हैं कि प्रियंका अपनी शादी में प्राइवेसी चाहती हैं। इसलिए प्रियंका ने अपनी शादी के लिए हवाई को चुना है जो एक आईलैंड है। हवाई आईलैंड अपनी खूबसूरती और शांति के लिए दुनिया में जाना जाता है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम वेबसाइट ने इस प्रियंका की शादी के डेस्टिनेशन का खुलासा करते हुए बताया है कि प्रियंका और निक ने फैसला किया है कि वो अपनी शादी हवाई में करेंगे। वो चाहते हैं कि एक ऐसी जगह हो जो प्राइवेट हो और मीडिया और भीड़-भाड़ से दूर हो। इनकी शादी अक्टूबर में होने की उम्मींद की जा रही है, लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं हुई है।

Share This News :