Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 39 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त श्री कौशल किशोर सिंह गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी सेंटर स्थित नारायणकृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 21 के निवासियों द्वारा बहरापंडित संतर मुरार स्थित शासकीय सडक पर अतिक्रमण की शिकायत की जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्रीय निवासियों द्वारा टैगोर नगर विश्वविद्यालय रोड पर कचरा वाहन द्वारा नियमिति कचरा न उठाने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेला ग्राउन्ड के पीछे दुल्लपुर में सार्वजनिक शौचालय की सफाई कराने एवं दरवाजा लगवाने का आग्रह क्षेत्रीय निवासियेां द्वारा की गई। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड 6 के अंतर्गत लालाराम खरे कॉलोनी में सीवर लाइन डलवाने की मांग क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा किया गया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान वार्ड 29 स्थित दर्पण कॉलोनी में सडक पर पानी भरे रहने से हो रही समस्या के चलते पानी निकासी कराने की मांग की जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान अन्य आवेदकों द्वारा सीवर , सफाई एवं पेयजल व विद्युत व्यवस्था को लेकर विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share This News :