Home > मनोरंजन ,
ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं सपना चौधरी

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

सपना ग्रीन कलर के लहंगे के साथ शेड्स लगाए हुए काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए सपना ने मांग टीका, नेकलेस और बाकी हैवी ज्वैलरी पहनी है जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे है।

PunjabKesari

सपना के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सपना अपने लुक सो बी-टाउन की एक्ट्रेस को मात दे रही हैं। उनकी लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। सपना इन लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं। शायद ही इससे पहले उन्हें कभी दुल्हन के लिबास में कैमरे पर कैप्चर होते हुए देखा गया हो।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बिग बॉस' में जाने के बाद सपना की लोकप्रियता काफी बढ़ गई हैं। 'सोनू के टीटू की स्वीटी की शादी' में आइटम सॉन्ग पर डांस कर जहां सपना सने सभी को हैरान कर दिया था।

PunjabKesari

आइटम सॉन्स के बाद सभी को उनके बॉलीवुड डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार है। उनकी ग्लैमरस लुक के चलते सपना को तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स और शोज ऑफर हो रहे हैं। देसी छोड़ अब वे बॉलीवुड गानों पर भी डांस करती हैं। सपना का ये बदला लुक लोगों को भी इंप्रेस कर रहा है।

PunjabKesari

 

Share This News :