Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: बेस नदी उफान पर, विदिशा, अशोकनगर और गुना का सड़क संपर्क टूटा

  à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤²  .मालवा-निमाड़ सहित पूरे प्रदेश में सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने भी 24 घंटे में 35 जिलाें में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 154 मिमी बारिश से कई क्षेत्रों के घरों में पानी घुस गया। भोपाल में दो मकान ढह गए। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा नाले में भी बह गया। तेज बारिश के बाद वेस नदी के उफान पर आने से विदिशा-अशोकनगर और गुना जिले का सड़क संपर्क टूट गया। खरगोन में तेज बारिश के बाद स्कूलों में घुट्टी घोषित कर दी गई। इंदौर में एक घंटे की तेज बारिश से चौराहे लबालब हो गए। नदी नाले उफान पर हैं।

भोपाल में 4 की मौत:सोमवार रात को हुई तेज बारिश से कमला पार्क धोबी घाट इलाके में एक मकान ढह गया। हादसे में महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की शिनाख्त शुमाइला और उसकी दो बेटियाें तंजीम और अरीबा के तौर पर हुई। वहीं गोलखेड़ी में बच्ची दीपा की मौत हो गई। पुराने भोपाल में 15 साल का असलम नाले में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है। भोपाल कलेक्टर ने चार-चार लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी : à¤®à¥Œà¤¸à¤® विभाग ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में रिमझिम बारिश होने के साथ ही नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर, उज्जैन एंव धार जिले में अनेक स्थान पर बारिश होने की संभावना है।

24 घंटों में बारिश का हाल ( मिमी में) :भोपाल- 153.9, जबलपुर- 57.8, इंदौर- 37.3, खजुराहो- 22, सतना- 2, रीवा- 27.6, सीधी- 7.4, ग्वालियर- 31.2, सागर- 9.2, दमोह- 1, नौगांव- 2, रायसेन- 164.6, होशंगाबाद - 32.8, पचमढ़ी- 34, बैतूल- 24.2, गुना- 48.4, उज्जैन- 28.6, शाजापुर- 15, उमरिया- 16.3, मलांजखंड- 19.4, नरसिंहपुर- 62, सिवनी- 40, खंडवा- 95, खरगोन- 40.6, धार- 46.7, श्योपुरकलां- 19, टीकमगढ़- 6, मंडला - 55.2, दतिया- 42.2 और छिंदवाड़ा में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

रायसेन में युवक नदी में बहा :ग्राम पिपलई के रपटे को पार करते समय तेज़ बहाव में शकील हाफ़िज़ बह गया। युवक की तलाश में होमगार्ड की टीम जुटी हुई है। देर रात तेज बारिश के बाद रीछन नदी उफान पर है।बारिश को देखते हुए स्कूल और आंगनवाड़ी में अवकाश घोषित कर दिया गया। रायसेन का भोपाल से सड़क संपर्क टूट गया। वहीं एक पेट्रोल पंप पर कमर तक पानी भर गया।

विदिशा में एक दर्जन गांवों में भरा पानी : à¤µà¤¿à¤¦à¤¿à¤¶à¤¾-अशोकनगर हाईवे पर बेस नदी का पानी पुल पर आने से विदिशा का अशोकनगर और गुना जिले से सड़क संपर्क टूट गया। इसके अलावा विदिशा मुख्यालय का बासौदा, सिरोंज, शमशाबाद, लटेरी, नटेरन तहसीलों से भी सड़क संपर्क टूट गया। विदिशा के करीब एक दर्जन गांवों में पानी भर गया है। राहत कार्य के लिए विदिशा से बचाव दल रवाना किया गया। भैरोखेड़ी गांव में बाढ़ के बीच फंसे एक दर्जन लोगों को बाहर निकालने के लिए ग्रामीण और पुलिस बल जुटा हुआ है।

खरगोन में देवला डैम लबालब :खरगोन जिले में 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई। यहां इस सीजन में कुल 398.6 मिमी बारिश हुई। भगवानपुरा के देवला डैम लबालब हो गया। सबसे ज्यादा बारिश महेश्वर में 51.8 मिमी हुई जबकि भीकनगांव में 50 मिमी दर्ज की गई। कुंदा सहित अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बुरहानपुर में 24 घंटे में 2 इंच बारिश दर्ज की गई है, पिछले 24 घंटे में देवास में 1.64 इंच बारिश दर्ज की गई है। यहां सोनकच्छ में हो रही लगतार बारिश से सालभर में होने वाली बारिश का कोटा पूरा हो गया है।

इंदौर में सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश : à¤‡à¤‚दौर में सोमवार सुबह एक घंटे झमाझम बारिश के बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से लगातार बढ़ती नमी तेज बारिश की वजह है। इंदौर सहित प्रदेश के 35 जिलों में अब तक सामान्य बारिश ही हुई है। बारिश से इंदौर का अधिकतम तापमान जरूर सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 26.3 डिग्री दर्ज पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री होकर सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है।

Share This News :