Home > मनोरंजन ,
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली पर दिखने लगा असर, नई तस्वीरों में लग रहीं कमजोर, आंखों के नीचे आए काले घेरे

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं । जब भी वो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं । एक बार सोनाली की कुछ नई तस्वीरें आई हैं । पिछले दिनों सोनाली ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बाल्ड नजर आ रही थीं ।इस बार उन्होंने सिर पर टोपी लगा ली है । तस्वीर में सोनाली अपनी दो दोस्तों सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ दिख रही हैं । जबसे  à¤•ैंसर की खबर सामने आई है तबसे इन दो दोस्तों ने सोनाली का साथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा है ।
 

Share This News :