Home > अपना शहर ,
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिये जिले में 42 केन्द्र कलेक्टर ने किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज उपार्जन के लिये जिले में 42 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सभी खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने और शासन के प्रावधानों के अनुसार उपार्जन करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

     मालूम हो प्रदेश सरकार द्वारा धान कॉमन एफएक्यू के लिये 1470 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार धान ग्रेड-ए एफएक्यू 1510 रूपए प्रति क्विंटल, ज्वार हाईब्रिड 1625 रूपए प्रति क्विंटल, ज्वार मालदण्डी 1650 रूपए प्रति क्विंटल एवं बाजरा 1330 रूपए प्रति क्विंटल व मक्का 1365 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर इस साल खरीदी की जायेगी।

यहाँ बने हैं खरीदी केन्द्र

     प्राथमिक कृषि साख सहकारी समति अकबई बड़ी, चितावनी, सालवई, गोहिन्दा, बागवई, चीनौर, घरसोंदी, भेंगना, मोहना, पुरानी छावनी, तिघरा, झाड़ोली, इटायल, मेहगाँव, सिमिरियाताल, पिछोर मण्डी, छीमक, करियावटी, हरसी (बेलगढ़ा), करहिया मण्डी, बनवार, करई, खेड़ा पलायछा, रेंहट, ईंटमा, मस्तुरा, आंतरी, नारायण विहार मण्डी, भरथरी, कछौआ, दुबहाटांका, भितरवार मण्डी, चीनौर मण्डी, डबरा मण्डी, भगेह, उर्वा, मोहनगढ़, आंतरी मण्डी, चिटौली, मण्डी भितरवार, स्टेडियम भितरवार तथा मार्केटिंग सोसायटी डबरा मण्डी व भितरवार में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

Share This News :