Home > अपना शहर ,
दिव्यांग परिचय सम्मेलन 3 दिसम्बर को 30 नवम्बर तक होंगे पंजीयन

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के परिपालन में ग्वालियर जिले में भी दिव्यांगों (नि:शक्तजन) के विवाह कराने के लिये विशेष परिचय सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इस कड़ी में नि:शक्तजन परिचय सम्मेलन अगले माह 03 दिसम्बर को एसएएफ मैदान पर आयोजित होगा। नि:शक्तजन सम्मेलन के लिये वयस्क युवक-युवतियाँ जिला पंचायत परिसर स्थित संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को विवाह सम्मेलन के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की हिदायत दी है। साथ ही कहा है कि अधिकाधिक नि:शक्त युवक-युवतियों को इस सम्मेलन के माध्यम से लाभान्वित कराएँ।

पंजीयन के लिये यह दस्तावेज जरूरी

      नि:शक्तजन सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिये नि:शक्तता प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, आधारकार्ड, राशनकार्ड, मूलनिवासी प्रमाण-पत्र एवं बैंक खाते की छायाप्रतियाँ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होंगी। साथ ही दो फोटोग्राफ व मोबाइल नम्बर भी देने होंगे।

Share This News :