Home > अपना शहर ,
जिला योजना समिति की बैठक 24 नवम्बर को होगी प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 23 को ग्वालियर आयेंगे

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 23 नवम्बर को जीटी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से रात्रि में ग्वालियर आयेंगे। श्री बिसेन 24 नवम्बर को प्रात: 9 बजे गाँधी रोड़ विश्रामगृह पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक प्रात: 11 बजे से आयोजित की गई है। कृषि मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी।

      कृषि कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन दोपहर एक बजे ग्वालियर से दंदरौआ धाम के लिये प्रस्थान करेंगे। दंदरौआ धाम में आयोजित रामकथा में शामिल होकर दोपहर 3.30 बजे डबरा के लिये प्रस्थान करेंगे। सायं 6 बजे डबरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर 8 बजे ग्वालियर आयेंगे और गोंडवाना एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से गोंदिया के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :