Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत द्वारिका यात्रा 8 दिसम्बर को रवाना होगी यात्रा हेतु आवेदन 28 नवम्बर तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत ग्वालियर जिले से द्वारिका के लिये तीर्थयात्रा 8 दिसम्बर 2016 को रवाना की जायेगी। ग्वालियर जिले से कुल 340 तीर्थयात्रीगण, 7 अनुरक्षक, एक चिकित्सक व 5 सुरक्षा गार्ड के साथ यह यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा के लिये फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 नवम्बर निर्धारित की गई है।

      कलेक्टर डॉ. संजय गायेल ने यात्रा के संबंध में जिले के सभी तहसीलदार व अपर तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि तहसील स्तर पर फॉर्मों की फीड़िंग का कार्य 29 नवम्बर तक पूर्ण किया जाए। नामों की लॉटरी 30 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या तहसीलवार इस प्रकार रहेगी – ग्वालियर 85 एवं मुरार, डबरा, भितरवार, घाटीगाँव एवं चीनौर के 51 – 51 तीर्थयात्रियों को यात्रा में ले जाया जायेगा।

Share This News :