Home > अपना शहर ,
श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक आयोजित होगा मेले की व्यवस्थाओं हेतु संभागीय आयुक्त ने की समितियाँ गठित

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला वर्ष 2016-17 का आयोजन इस वर्ष 16 दिसम्बर 2016 से 31 जनवरी 2017 तक आयोजित किया जायेगा। मध्यप्रदेश शासन वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस मेले की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला द्वारा विभिन्न विभागों की 12 समितियों का गठन कर दिया है।

मेले के सुचारू संचालन हेतु जिन समितियों का गठन किया गया है, उनमें प्रशासनिक समिति, सांस्कृतिक समिति, बाजार व्यवस्था समिति, झूलों की जाँच समिति, विद्युत समिति, प्रचार-प्रसार समिति, मेला परिसर की सफाई एवं जनसुविधा समिति, पार्किंग व्यवस्था हेतु यातायात समिति, विभागीय प्रदर्शनी हेतु प्रदर्शनी समिति, पुरूस्कार समिति, सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा समिति तथा पशु मेले के आयोजन हेतु पशुमेला आयोजन समिति का गठन किया गया है।

संभागीय आयुक्त एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री एस एन रूपला ने सभी समितियों में विभागीय अधिकारियों को रखते हुए निर्देश दिए हैं कि मेले की व्यवस्थाओं के लिये अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। जिन समितियों को मेले के संबंध में जो उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें। मेला जन आकर्षण का केन्द्र बने और सेलानियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह अधिकारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मेले में व्यापार हेतु पधारे सभी व्यवसाईयों को भी बेहतर व्यवस्थायें उपलब्ध हों, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाए।

मेले के आयोजन हेतु गठित समितियों में निम्न लिखित पदाधिकारियों को रखा गया है –

प्रशासनिक समिति – अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग ग्वालियर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर, आयुक्त नगर निगम, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी, (ईएण्डएम), खाद्य नियंत्रक, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी तथा मेला सचिव ग्वालियर शामिल हैं।

सांस्कृतिक समिति – अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें कुलपति महाराजा मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर, श्री वेदकुमार शर्मा एपीओ कलावीथिका संस्कृति विभाग, केन्द्र निर्देशक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, श्री तेजनारायण शर्मा बैचेन, श्री मदनमोहन दानिश एवं प्रतिनिधि मेला सचिव हैं।

बाजार समिति – अपर जिला दण्डाधिकारी ग्वालियर, श्री महिप तेजस्वी एसडीएम, श्री के के सिंह गौर उपायुक्त नगर निगम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा प्रतिनिधि मेला सचिव।

झूलों की जाँच समिति – कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी ईएण्डएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है, जिसमें एसडीओ पीडब्ल्यूडी (ईएण्डएम) ग्वालियर, सहायक यंत्री, भारी/लाईट मशीनरी हैं।

विद्युत समिति – संभागीय यंत्री, म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लि. ग्वालियर, कार्यपालन यंत्री विद्युत सुरक्षा, थाना प्रभारी पुलिस थाना गोला का मंदिर/मेला थाना, मेला परिसर ग्वालियर तथा प्रतिनिधि मेला सचिव।

प्रचार-प्रसार समिति – श्री डी डी शाक्यवार संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर, पब्लिक रिलेशन ऑफीसर नगर निगम एवं प्रतिनिधि मेला सचिव ।

दंगल समिति – जिला क्रीणा अधिकारी ग्वालियर, थाना प्रभारी गोले का मंदिर/मेला थाना मेला परिसर तथा प्रतिनिधि मेला सचिव।

मेला परिसर की साफ-सफाई (जन सुविधा समति) – श्री आर सी मिश्रा संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी नगर निगम, प्रतिनिधि मेला सचिव।

पार्किंग व्यवस्था (यातायात समिति) – श्री विजयराज एसडीएम ग्वालियर, श्री के के सिंह गौर उपायुक्त नगर निगम, डीएसपी यातायात, थाना प्रभारी थाना गोला का मंदिर/मेला थाना मेला परिसर व प्रतिनिधि मेला सचिव।

विभागीय प्रदर्शनी – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संयुक्त संचालक जनसंपर्क, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्रामीण निवेश, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, संयुक्त संचालक पंचायत एवं सामाजिक विकास, संयुक्त संचालक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं प्रतिनिधि मेला सचिव शामिल हैं।

पुरस्कार (स्वागत एवं पुरस्कार समिति) – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयुक्त संचालक जनसंपर्क ग्वालियर एवं प्रतिनिधि मेला सचिव हैं।

सुरक्षा व्यवस्था – अपर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर पुलिस अधीक्षक तथा प्रतिनिधि मेला सचिव।

पशु मेला आयोजन समिति – संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, संयुक्त संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा प्रतिनिधि मेला सचिव।

Share This News :