Home > मनोरंजन ,
15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते' हुई 'एडल्ट'

भ्रष्टाचार पर आधारित जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। लेकिन सत्यमेव जयते के फैंस के लिए बुरी खबर है। क्योंकि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट घोषित कर दिया है। इस बात खुलासा फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने की है। 

बता दें कि 'सत्यमेव जयते’मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी है और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया है। बेहतरीन डायलॉग्स की भरमार वाला यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। 90 के दशक को दर्शाती इस फिल्म में  à¤œà¥‰à¤¨ अब्राहम के अपोजिट आयशा शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। आयशा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। à¤¸à¥‡à¤‚सर बोर्ड द्वारा 'सत्यमेव जयते' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद निर्देशक मिलाप जवेरी ने पुष्टि करते हुए कहा कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। लेकिन इसमें हैरान होने की कोई बात नहीं हैं। क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह भ्रष्टाचार विरोधी शब्दों का चयन किया है और जिस भी तरह का एक्शन है उसे देखने के बाद से इस फिल्म को एडल्ट का सर्टिफिकेट तो मिलना ही था। à¤«à¤¿à¤²à¥à¤® में मुहर्रम वाले सीन में भारी हिंसा दिखाई गई है। यह फिल्म खून-खराबों से भरी पड़ी है वहीं फिल्म में डॉयलॉग्स का चयन भी फिल्म के सीन्स के अनुसार ही किया है। फिल्म में इस तरह का सीन्स होने के कारण इसे दूसरा कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता है। à¤‰à¤¨à¥à¤¹à¥‹à¤‚ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म में भले ही खून-खराबा वाले सीन्स हैं लेकिन इसमें सेक्स या किसी तरह के गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसलिए इस कारण एडल्ट सर्टिफिकेट नहीं मिला है। मिलाप ने कहा कि ये कहना गलत है कि एक बार एडल्ट सर्टिफिकेट मिल गया तो इससे आपकी कमाई पर असर पड़ता है। 

Share This News :