Home > मनोरंजन ,
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला हुईं 30 की, ल‍िखा ये इमोशनल पोस्ट

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने 11 अगस्त को 30 वां जन्मदिन मनाया. वे इस समय यूएस में हैं, जहां वे अपनी पढ़ाई कर रही हैं. त्रिशाला संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से हैं. à¤¤à¥à¤°à¤¿à¤¶à¤¾à¤²à¤¾ के जन्मदिन पर संजू की पत्नी मान्यता ने भी उन्हें विश किया. साथ ही इस मौके पर त्रिशाला ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर बताया कि उनके पेरेंट्स की जिंदगी में कितनी अहमियत है. à¤¤à¥à¤°à¤¿à¤¶à¤¾à¤²à¤¾ ने लिखा है, "ईश्वर का शुक्रिया जिसने मुझे ये जिंदगी दी और इसे खूबसूरत बनाया. मुझे प्यार करने, फोन कर विश करने और कमेंट लिखने वालों का शुक्रिया. मैं बाद में जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती और मैं अपने जीवन के नए चैप्टर में खूबसूरत नई यादें जोड़ने के लिए सब्र नहीं कर सकती.मान्यता ने अपने मैसेज में दिखा, "हैप्पी बर्थडे डार्लिंग !!! आपको आशीर्वाद और सबसे अच्छी शुभकामनाएं, मेरा प्यार"बता दें कि पिछले महीने त्रिशाला से पूछा गया था कि संजय दत्त की बेटी के रूप में उन्हें कैसा लगता है. त्रिशाला ने जवाब दिया, "मुझे नॉर्मल लगता है. वे दूसरे पिताओं की तरह ही हैं. मुझे यही लगता है कि मैं अपने पिता के साथ हूं. ये कोई अलग फीलिंग नहीं है.भूमि की शूटिंग के दौरान एक इंटरव्यू में संजू ने त्रिशाला के बारे में कहा था, "मैंने उसे अच्छे कॉलेज में डालने के लिए बहुत सारा वक्त और ऊर्जा खर्च की है, और उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है. उसने फॉरेंसिक साइंस में स्पेशलाइजेशन किया है, और मैं सोचता हूं कि यह बहुत अच्छा काम है."संजू ने कहा था कि यदि वह इंडस्ट्री जॉइन करना भी चाहे तो भी उसे हिंदी सीखनी पड़ेगी. क्योंकि यहां पर अमेरिकन अंग्रेजी नहीं चलेगी.

Share This News :