Home > मनोरंजन ,
फिल्में किए बिना ही करोड़ो कमाते है सुनील शेट्टी, राजा-महाराजाओं जैसी है ठाठ-बाट

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज 57 साल के हो गए हैं। सुनील का पूरा नाम सुनील वीरप्पा शेट्टी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'बलवान' से की थी।

PunjabKesari

उन्होंने अपने जबरदस्त एक्‍शन से सबका दिल जीत लिया। 90 दशक से लेकर अब तक सुनील ने कई फिल्मों में काम किया।

PunjabKesari

वहीं फिल्मों के अलावा सुनील साइड बिजनेस के चलते करोड़ो कमाते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के खास मौके पर सुनील की लाइफ से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताएंगे, जिसे कम ही लोग जानते होंगे। 

PunjabKesari

सुनील का एक साइड बिजनेस भी है। वह एक पॉपुलर एक्टर के साथ-साथ एक रेस्ट्रोरेंट, नाइट क्लब पोपकॉर्न आदि के मालिक हैं।

PunjabKesari

जिससे सुनील हर साल 100 करोड़ रुपए कमाते हैं। उनका लाइफस्टाइल किसी स्टार से कम नहीं है। 

PunjabKesari


इस फिल्म से मिली सफलता


सुनील की पहली फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। बॉलीवुड में उनको असली पहचान 1994 में आई फिल्म 'दिलवाले' से मिली थी। फिल्म के लिए उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। 

PunjabKesari


शादी 

सुनील ने फिल्मों में आने से पहले ही 1991 में माना शेट्टी से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि शादी से पहले सुनील का माना के साथ 8 साल तक अफेयर चला था। वहीं उनकी पत्नी की भी इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी है।

Share This News :