Home > मनोरंजन ,
निक जोनस के साथ सगाई को लेकर पहली बार प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सफाई की जरूरत नहीं

सिंगापुर में हुए निक के कॉन्सर्ट से वापस लौंटी प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में प्रियंका से निक के साथ एंगेजमेंट को लेकर सवाल किए गए। इस सवाल ने काफी समय से इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है। मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वे भले ही स्टार है, लेकिन जिंदगी के कुछ पलों को मीडिया की चकाचोंध से दूर रखना ही वो बेहतर समझती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, 'उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है। मेरी लाइफ का 90 प्रतिशत हिस्सा निजी उपभोग के लिए है, लेकिन 10 फिसदी सिर्फ मेरा है।'

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, 'मैं एक लड़की हूं। इन बातों को मुझ तक ही रहने का अधिकार है। मेरी फैमिली, दोस्ती और रिलेशन ऐसी चीजें हैं, जिसकी सफाई देने की जरूरत मैं नहीं समझती। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं, जो मुझे इस पर सफाई देनी पड़े।

बता दें कि प्रियंका संयुक्त रूप से फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन और यस बैंक की ओर से आयोजित 'चैलेंजिंग द स्टेट्स क्यू एंड फॉर्जिंग न्यू पाथ्स' के एक सेशन में बोल रही थीं। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका ने ट्रेंड लिस्ट में बनी हुई हैं, लेकिन किसी एक कारण से नहीं। खबरों के मुताबिक निक से सगाई करने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सलमान खान की भारत को अलविदा कह दिया। यही नहीं, बॉलीवुड प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खिंचने के बाद उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म काउबॉय निंजा विकिंग साइन कर दी। वहीं, बीते दिन खबर थी कि प्रियंका ने भंसाली की फिल्म गंगूबाई करने से भी मना कर दिया है।'

Share This News :