Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं

जबलपुर. à¤¯à¥à¤µà¤• कांग्रेस के आह्वान पर भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन के तहत सिविक सेंटर में एक सभा का आयोजन कर गिरफ्तारियां दी गईं। भाजपा सरकार की नाकामियों व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गिरफ्तारी देने के à¤²à¤¿à¤ à¤¸à¤¿à¤µà¤¿à¤• सेंटर से कार्यकर्ता निकले।पुलिस ने उन्हें घंटाघर के पास रोक लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां बरसाते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर केनन से पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री  à¤¦à¤¿à¤—्विजय सिंह à¤¨à¥‡ कहा कि भाजपा के लोग संविधान पर भरोसा नहीं रखते हैं। भाजपा और संघ के लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव ने भी विचार व्यक्त किए।

Share This News :