Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लोकायुक्त ने नगर निगम कर्मचारी के घर कार्रवाई की ,करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली

इंदौर। à¤²à¥‹à¤•ायुक्त पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह इंदौर नगर निगम के कर्मचारी असलम खान के घर कार्रवाई की। माणिकबाग ब्रिज के पास अशोका कॉलोनी के मकान नंबर 129-130 में जैसे ही टीम घुसी तो हड़कंप मच गया।

घर के सभी सदस्यों को टीम ने एक जगह बैठाकर छानीबन शुरू की तो डिब्बों के अंदर से 15 लाख रुपए कैश मिले, इसके साथ ही करीब 2 किलो सोने के जेवर, करोड़ों रुपए की 25 संपत्तियों के कागज। खान ने घर के अंदर ही आलीशान थिएटर बना रखा है। घर में 5 लाख रुपए कीमत के बकरे और 6 गाड़ियां भी मिलीं। 18 हजार रुपए का वेतन पाने वाले असलम खान के घर करोड़ों रुपए की संपत्ति देख लोकायुक्त पुलिस टीम भी हैरान रह गई।

क्या-क्या मिला 

- अशोका कॉलोनी में दो प्लाट पर दो मंजिला आलीशान मकान।

- अशोका कॉलोनी में ही एक और मकान के साथ एक फ्लेट और प्लॉट के कागज मिले।

- बंगले पर तीन महंगी चार पहियां गाड़ियां।

- 5 लाख रुपए नकद।

- 2 किलो सोने के जेवर।

Share This News :