Home > अपना शहर ,
क्लीनिक पंजीयन हेतु 7 दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन के अनुसार ऐसे चिकित्सा व्यवसायी जिनके क्लीनिक, नर्सिंग होम, मध्यप्रदेश उपचार्यागृह रूजोपचार संबंधी स्थापनायें अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं है, वे एमपी ऑनलाईन के माध्यम से विहित प्रक्रिया का अनुशरण करते हुए क्लीनिक के पंजीयन हेतु 7 दिवस की अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के पश्चात जिले में सघन परीक्षण की कार्रवाई की जायेगी। ऐसे अपंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी जो चिकित्सा व्यवसाय करते हुए पाए गए तो उनके विरूद्ध मध्यप्रदेश उपचार्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनायें अधिनियम की धारा-3 के उल्लंघन की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही ऐसे अपात्र चिकित्सा व्यवसायी जो चिकित्सा व्यवसाय हेतु आर्हता नहीं रखते हैं, उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :