Home > मनोरंजन ,
सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा की मां को किया इग्नोर, जानें इस खबर की पूरी सच्चाई

जब से प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ी है। तभी से हर दिन दोनों स्टार्स को लेकर एक नई न्यूज सामने आ रही हैं। इसी बीच ये खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि मनीष मल्होत्रा के शो में सलमान खान ने बैक स्टेज प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को देखकर भी इग्नोर कर दिया। क्योंकि, सलमान खान प्रियंका के भारत छोड़ने से नाराज थे और उन्हें अब तक माफ नहीं किया है। इतना ही नहीं सलमान के साथ-साथ वहां मौजूद कैटरीना कैफ ने भी प्रियंका की मां को इग्नोर कर दिया। जबकि कैटरीना और प्रियंका अच्छी सहेली हैं।

क्या है इस खबर की सच्चाई...
जब मधु चोपड़ा को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने इस खबर से साफ इनकार कर दिया और कहा- "आप मीडिया वाले ऐसी ही बाते करते हो न, जबकि सच ये है कि सलमान प्रियंका से नाराज नहीं हैं।"

वायरल हुई थी ये खबर...
एक वेबसाइट के मुताबिक- 'प्रोग्राम के दौरान जब सलमान खान और कैटरीना कैफ बैकस्टेज बातें कर रहे थे। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा मनीष मल्होत्रा को बधाई देने के लिए आईं थी। इस मौके पर उनको वहां देखने के बाद सलमान खान ने देखा और फिर वापस मुड़कर कैटरीना से बातें करने लगे। इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ ने भी प्रियंका की मॉम को देखने के बाद कोई रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद मधु चोपड़ा ने मनीष मल्होत्रा को विश करने के बाद शो एटैंड किया। मनीष मल्होत्रा ने उन्हें शो में हिस्सा लेने और आगे की सीट पर बैठने का अनुरोध किया था। हालांकि, मधु चोपड़ा इस खबर को नकार चुकी हैं।

Share This News :