Home > अपना शहर ,
वेतनमान एरियर मिलने पर प्राध्यापक संघ द्वारा मंत्री का आभार व्यक्त

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज ग्वालियर में महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ व शिक्षकगणों सहित नागरिकों से भेंट की।

      उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया के निवास पर महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकगणों ने भेंट की। संघ ने यूजीसी 6वें वेतनमान की तीसरी व अंतिम किश्त शीध्र दिलाने हेतु उच्च शिक्षा मंत्री का पुष्पाहारों से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। निवास पर बड़ी संख्या में पधारे नागरिकों ने भी उच्च शिक्षा मंत्री से भेंट की।

Share This News :