Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री ने किया सेनेटरी नैपकिन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने आज मध्यप्रदेश विकास एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं स्व. गजाधर प्रसाद माथुर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सेनेटरी नैपकिन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री धर्मेन्द्र राणा, स्व. गजाधर प्रसाद माथुर शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति की सचिव श्रीमती राजेश्वर माथुर एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

      नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिये आयोजित इस प्रशिक्षण से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने आज सभी दिशाओं में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं को इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करना चाहिए। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा भी महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनका महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

      कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा ने भी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निरंतर महिलाओं के उत्थान हेतु इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

      कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की सचिव श्रीमती राजेश्वर माथुर ने संस्था की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :