Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहुल गांधी ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर अपनी चुनावी बस यात्रा शुरू करेंगे

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पार्टी निमाड़ की विस सीटों पर पार्टी फोकस कर रही है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का दौरे की शुरुआत सितंबर के पहले सप्ताह में ओंकारेश्वर से की जा रही है। निमाड़ क्षेत्र का महत्व देखते हुए पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव को राहुल गांधी के चुनावी दौरे का प्रभारी बनाए जाने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब चुनाव के लिए मैदान में उतरने की तैयारियां कर रही हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी द्वारा ली गई बैठक के बाद दिग्गज नेताओं के दौरे इस महीने से शुरू होने जा रहे हैं। वहीं राहुल को सितंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश लाकर चुनाव प्रचार की बड़े रूप में शुरुआत की जाएगी। पीसीसी अध्यक्ष व सांसद कमलनाथ और सांसद व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की बस यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप देना है, जिसके लिए लगातार बातचीत हो रही है।सूत्रों के मुताबिक, ओंकारेश्वर में राहुल गांधी ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर अपनी चुनावी बस यात्रा शुरू करेंगे। संभवत : सितंबर के पहले सप्ताह में यह यात्रा शुरू होगी। तीन दिन तक राहुल गांधी मध्यप्रदेश में रहेंगे। वे निमाड़ की करीब 22 विधानसभा सीटों पर सघन दौरे करेंगे। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की नई कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को होगी। बैठक में मप्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया और विशेष आमंत्रित अरुण यादव शामिल होंगे, जबकि पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मध्यप्रदेश है।

Share This News :