Home > मनोरंजन ,
हार्दिक पांड्या से शादी करेंगी ईशा? जानिए बादशाहो स्टार का जवाब

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म के चलते नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से उनके रिश्तों को लेकर. खबरें हैं कि ईशा और हार्दिक एक दूसरे के काफी करीब हैं और दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. ईशा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में खुद इस बात को साफ किया.

क्रिकेटर हार्दिक और एक्ट्रेस ईशा की प्रेम कहानियां मशहूर हो रही हैं. तो क्या वाकई दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे हैं?हार्दिक पांड्या और ईशा गुप्ता के अफेयर की खबरें उनके एली अवराम से ब्रेकअप के बाद आना शुरू हुईं.

एली और हार्दिक पहली बार तब साथ नजर आए जब एली उनके बड़े भाई की शादी में शामिल हुईं. इसके बाद दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती ही गईं. हालांकि, इन्होंने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं क‍िया.हार्दिक के भाई कृणाल पांड्‍या की दिसंबर में पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी हुई थी. एली शादी की सभी रस्मों में हार्दिक की फैमिली के साथ नजर आई थीं.फिलहाल ईशा का शादी को लेकर क्या प्लान है इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं फिलहाल शादी नहीं करने जा रही हूं. मैं जब ऐसा कुछ भी करूंगी तो इस बारे में सबको खबर करूंगी.

Share This News :