Home > अपना शहर ,
शहर के कुल 39 वार्ड खुले में शौच मुक्त

भारत स्वच्छता मिशन के तहत ग्वालियर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 20 नबंवर 2016 तक शहर के कुल 39 वार्डों में शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके चलते आज तृतीय चरण में 10 वार्ड और खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रकार अभी तक कुल 39 वार्ड खुले में शौच मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर शहर के सभी वार्डों में सर्वे का चिन्हित किए गए शौचालय विहीन आवासों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी के तहत आज दिनांक 20 नवंबर को वार्ड क्रमांक 6, 7, 8, 12, 14, 17, 20, 28, 31, 49 सहित कुल 10 वार्डों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके लिए संबंधित वार्ड के क्षेत्राधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारुप में घोषणा पत्र प्रदान कर दिया गया है।
निगमायुक्त ने बताया कि विगत 15 नबंवर को वार्ड क्रमांक 4, 5, 26, 27, 29, 38, 39, 41, 45, 57, 58 एवं 12 नबंवर को भी शहर वार्ड क्रमांक 3, 11, 13, 22, 23, 24, 25, 30, 34, 35, 40, 42, 43, 44, 46, 50, 51, 54 खुले में शौच मुक्त घोषित किए गये थे। इस प्रकार अब तक कुल 39 वार्ड खुले में शौच मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा चरणवद्व तरीके से शहर के वार्डों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा रहा है।
निगमायुक्त ने सभी मुख्य समन्वयक अधिकारियों, क्लस्टर अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष वार्डों में भी व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य हरहाल में 15 दिसंबर 2016 तक पूर्ण कर घोषणा पत्र प्रस्तुत करें जिससे उन्हें भी खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा सके।

Share This News :