Home > अपना शहर ,
ग्वालियर को स्मार्ट बनाने में सभी का योगदान आवष्यकः श्रीमती मायासिंह

वार्ड 53 में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण 

ग्वालियर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हम सबको सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए, इसके लिए सभी का योगदान आवश्यक है। शहर में वृहदस्तर पर विकास कार्य होने हैं तथा अमृत योजना के तहत भी शहर में बडी संख्या में सीवर व पेयजल के लिए विकास कार्य होना है। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने आज लगभग डेढ करोड रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, विशिष्ठ अतिथि के रुप में सभापति श्री राकेश माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन प्रभारी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ नेता श्री दीपक बाजपेयी, श्री शरद गौतम, श्री महेश उमरैया, श्री देवेन्द्र पवैया, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती विनती शर्मा, पूर्व पार्षद श्री मुन्नैश जादौन, श्री कौशल बाजपेयी, श्री महेन्द्र सोलंकी, श्री रमेश सेन सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक गण उपस्थित रहे।
वार्ड 53 स्थित लक्कडखाने पुल पर आज लगभग डेढ करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन प्रभारी सदस्य व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि श्रीमती मायासिंह ने कहा कि ग्वालियर शहर को यदि स्मार्ट बनाना है तो विकास के साथ ही स्वच्छता की आवश्यक है बिना स्वच्छता के शहर को स्मार्ट नहीं बना सकते हैं, इसलिए सभी शहरवासियों को स्वच्छता में शहर को नम्बर 1 बनाने के लिए योगदान देना होगा। इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर शहर आने वाले समय में विकास की नई इबारत लिखेगा, शहर में जहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनेक बडे कार्य किए जाएंगे वहीं शहर को अत्याधुनिक बनाने एवं नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी अनेक कार्य किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता निभाए। इसके साथ ही शहर के नागरिकों को सस्ता आरओ का पानी उपलब्ध कराने के लिए अनेक वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह ने कहा कि शहर में सरकार व नगर निगम द्वारा मिलकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा आनेवाले समय में भी शहर में अनेक विकास कार्य होगें।
इस अवसर पर स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन प्रभारी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ बनाना आवश्यक है तथा इसकी शुरुआत हमें अपनी गली, अपने मोहल्ले से ही करनी होगी जब शहर की हर गली, हर मोहल्ला स्वच्छ होगा तो शहर अपने आप स्मार्ट बन जाएगा।
नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकडों नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नागरिकों ने उत्साह से शपथ ली कि हम गंदगी नहीं फैलाएंगे तथा ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती मायासिंह ने नागरिकों से कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में आने वाले अतिथियों के लिए अपना घर स्वच्छ रखते हैं तथा उन्हें साफ बर्तन में खाना परोसते हैं, उसी प्रकार हमें स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आने वाले दल के लिए भी शहर को स्वच्छ रखना है तभी हमें स्वच्छता में अच्छे अंक मिलेगें। इस अवसर पर पूर्व अपर आयुक्त व स्वच्छता ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी भी उपस्थित थे।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें 23 लाख रुपए की लागत से जम्बूर खाने से गंजीवाला मोहल्ला लक्कडखाने तक सीसी रोड निर्माण, 6 लाख रुपए की लागत से मुंशियों के मोहल्ले का सार्वजनिक शौचालय, 9 लाख रुपए की लागत से मंुशीओं का मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण, 10.50 लाख रुपए की लागत से जनकपुरी काॅलोनी में सीसी रोड निर्माण, 2 लाख रुपए की लागत से हेमसिंह की परेड में डिस्पेंसरी में मेन्टेनेंस कार्य, 18 लाख रुपए की लागत से लक्कडखाना पुल से जम्बूर खाना तक 6 इंची की पाइप लाइन, 6 लाख रुपए की लागत से लक्कडखाने पुल से बालाजी विहार तक 6 इंची पानी की पाइप लाइन का निर्माण का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।
इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें 20 लाख रुपए की लागत से लक्कडखाना पुल से मैसकाॅट हाॅस्पिटल तक डाम्बरीकरण, 9 लाख रुपए की लागत से पानपत्ते की गोठ में लक्कडखाना पुल से डा प्रजापति तक सीसी रोड, 10.50 लाख की लागत से पानपत्ते की गोठ में कुशवाह मोहल्ले से डीआर शर्मा तक सीसी रोड निर्माण, 20 लाख की लागत से विभिन्न गलियों में नालियों का निर्माण कार्य, 7.50 लाख की लागत से हेमसिंह की परेड पार्क की बाउंडी एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य तथा 10.80 लाख की लागत से मुंशियों का मोहल्ला का पटाव एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया।

          

Share This News :