Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दुष्कर्म की घटनाओं पर बेचैन हो जाता हूं; शिवराज

भोपाल.जब भी दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं, मैं बेचैन हो जाता हूं। भारत में बेटियों की पूजा होती है, उनका सम्मान करते हैं। बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं मन व्यथित कर देती हैं। जो à¤¬à¥‡à¤Ÿà¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ à¤•े साथ गलत काम करते हैं, उनको फांसी की सजा होनी ही चाहिए। दरिंदों के लिए मानवाधिकार का कोई मतलब नहीं है। मानवाधिकार तो मानव के लिए है, पिशाचों के लिए नहीं। दुराचार के आरोपियों को फांसी की सजा के लिए मैंने देश के मुख्य न्यायाधीश जी निवेदन किया था कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जाए। मुझे विश्वास है कि पहल को मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान  à¤¶à¥à¤•्रवार को सीएम हाउस में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अफसरों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुराचारियों को सजा दिलाने में पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके पुलिस टीम बधाई की पात्र है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में अनुकरणीय दायित्व निर्वहन हेतु विवेचक, पर्यवेक्षक, लोक अभियोजक एवं वैज्ञानिक सहायता प्रदान करने वाले ग्वालियर इंदौर, धार, सागर, शहडोल, मंदसौर, दमोह, सतना के अधिकारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि हम बेटियों को देवी के रूप में पूजते हैं। बेटियां भगवान का दिया हुआ अमूल्य उपहार हैं। ऐसी घटनाएं मुझे सबसे ज्यादा बेचैन कर देती है। ऐसी घटनाएं समाज को हिलाकर रख देती हैं। मासूम बेटी के साथ गलत काम करने वाले दरिंदे को फांसी की सजा होना जरूरी है। मासूम बच्चों के साथ गलत होने पर केवल मौत की सजा ही सही है। इस बात का संतोष है कि हमने रिकॉर्ड समय में अपराधी को सजा दिला सके। समाज मे संस्कार डालने का काम करें, लेकिन उन दरिंदों में भी खौफ होना चाहिए, जो बच्चियों के साथ दुराचार करने की सोचे।

 

पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने में सीसीटीवी फुटेज और डीएनए रिपोर्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बड़ी संख्या में अपराधियों को पकड़ने में बड़ा योगदान तकनीक का है। 51 जिलों में लगे 10 हजार सीसीटीवी कैमरो ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Share This News :