Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होंगे , ईवीएम मशीन के साथ जुड़ेगी बीपीपेट ; चुनाव आयुक्त ओ पी रावत

ग्वालियर .छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके साथ ही देश में ‘एक देश एक चुनाव’ पर सरकार और विपक्ष के खींचतान है। ईवीएम के बजाय एक बार फिर बैलेट पेपर से चुनाव कराने तक की मांग राजनीतिक दल कर रहे हैं।भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि देश में फिलहाल बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होने ,ईवीएम मशीन के साथ बीपीपेट मशीन को जोड़ा जायेगा ,जिससे यह पता चलेगा की मतदाता ने जिसे वोट दिया है,उसी को गया है . बीपीपेट मशीन ३० सितम्बर चुनाव बाले राज्यों में पहुँच जायगी .जहाँ तक एक देश -एक चुनाव का सवाल है ,बो संभव नहीं है .श्री रावत आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे
एक सवाल के जवाब में श्री रावत ने कहा की ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती है .आयोग चुनाव में पारदर्शिता और निस्पक्षता बनाये रखने के लिए प्रतिवद्ध है..वन नेशन वन इलेक्शन मामले में कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने 79वीं रिपोर्ट में इसे लेकर सिफारिशें की हैं। जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए विधि आयोग को सौंप दिया गया है।

Share This News :